कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर मजरा बिदांव निवासी गोरकी देवी पत्नी लखन ने बताया कि उसका मायका इलाके के ही बिजिया गांव में है। पीड़िता के मुताबिक, सोमवार को 13 वर्षीय बेटा धीरेंद्र नानी के यहां गया था। शाम को लौटते वक्त नरगी नहर के पास बाइक से आए तीन उचक्के उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...