Kausambi News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी से शिकायत
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई 16 वर्षीय किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे निराश पीड़िता अपनी मां के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.