कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि नौ अक्तूबर को गांव के ही बन्ने, राजू व ऋषभ ने उसकी 14 साल की बेटी के साथ छेड़खानी की। उसको देखकर छीटाकशी करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...