कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी तीन दिन पहले संदिग्ध दशा में गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों में पता लगवाया। परिचितों से भी पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। किशोरी के पिता ने सरायअकिल थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दिया है। उधर, किशोरी के गायब होने पर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...