कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 26 अक्तूबर की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही रहने वाला रंजीत सरोज बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, इस काम में आरोपी की मां, बहन व भाई ने भी उसका सहयोग किया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...