कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 26 अक्तूबर की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही रहने वाला धर्मेंद्र पुत्र पृथ्वी बहला-फुसलाकर अगवा कर उसे पंजाब लेकर चला गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...