कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: किशनपुर पंप कैनाल की म्योह, बंधुरी रसूलीपुर व घोसिया माइनर में धान की रोपाई के ऐन वक्त पर पानी गायब हो गया है। माइनरों में पानी न आने व धान की नर्सरी तैयार देख माइनर से जुड़े दर्जनभर गांवों के किसानों की नींद हराम हो रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर को 150 क्यूसेक कम मिल रहा पानी, बारिश नहीं होने से रोपनी प्रभावितसिंचाई विभाग की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के जिम्मेदार हैं कि धान की रोपाई के ऐन वक्त पर माइनरों में पानी नहीं छोड़ पा रहे हैं। किशनपुर पम्प कैनाल के रजबहों व माइनरों का जिले के आधे हिस्से में जाल बिछा हुआ है। इनके सहारे जिले के आधे से अधिक हिस्से में किसान धान व गेंहू के फसलों की सिंचाई करते हैं। इस वर्ष धान रेपाई शुरू होते ही पम्प कैनाल की म्योहर, घोसिया व बंधुरी रसूलीपुर माइनर से पानी ...