कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले के कई परिवारों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। जन्माष्टमी के दिन मेडिकल कॉलेज के अलावा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 42 नवजातों ने जन्म लिया। किसी के घर नन्हे कान्हा की किलकारी गूंजी तो किसी के आंगन नन्ही राधा के आने से खुशियां छा गईं। नवजातों के जन्म के साथ ही अस्पतालों में परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक 25 नवजातों का जन्म हुआ। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में 11 बच्चों ने जन्म लिया। करारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन-तीन नवजातों का जन्म हुआ। यह भी पढ़ें- बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में 'कान्हा' का जन्म जन्माष्टमी के अवसर पर अस्पतालों में प्रसव के बाद मां और नवजात...