Kausambi News: काली पट्टी बांध लेखपालों ने किया काम, 17 से बहिष्कार की चेतावनी
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- लेखपालों का विरोध और आठ सूत्रीय मांगें Kausambi News: लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा चायल के पदाधिकारियों और लेखपालों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। लेखपाल काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विरोध जताते हुए शासन से मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ के तहसील अध्यक्ष रितेंद्र सिंह और तहसील मंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद वर्षों से उनकी जायज मांगों पर शासन स्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण का पोर्टल दोबारा खोलने और चयन वर्ष 2025-26 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.