Kausambi News: कार हटाने के लिए कहने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के बैर आमद करारी (बैरगांव) निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसका चचेरे भाई अजय कुमार पासी ई-रिक्शा चलाता है। पांच जुलाई की शाम वह रिक्शा लेकर चरवा की ओर गया था। चरवा क्षेत्र के घूरी गांव में गुड्डू यादव के मकान के सामने कार खड़ी थी। इसे हटाने के लिए कहने पर गुड्डू अजय को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बहनोई पुत्ती यादव निवासी मखऊपुर थाना पिपरी, रिश्तेदार सचिन निवासी चलौली थाना पिपरी व परिवार के ही मंगम यादव के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रिक्शा हटाने के विवाद में युवक को पीटा पिटाई से घायल रिक्शा चालक का सरायअकिल के निजी अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.