Kausambi News: कार सवारों पर युवक को जबरन अगवा करने का आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पूरामुफ्ती थाने के सामने बुधवार सुबह कार सवार दो युवकों पर बाइक समेत खड़े युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगा है। युवक के जीजा ने थाने पहुंचकर कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।संदीपन घाट थाना क्षेत्र के छीतापुर गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र बंशीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह मुंडेरा मंडी से आटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती थाने के सामने उसकी नजर महगांव निवासी उसके चचेरे साले मोनू पुत्र महेश कुमार पर पड़ी। मोनू सड़क किनारे बाइक लेकर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और मोनू को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद दोनों युवक उसे लेकर मूरतगंज की ओर चले गए। मोनू की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.