कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के टेंढ़ीमोड़ अंदावां गांव निवासी सतीश केसरवानी ने बताया कि शनिवार रात उसकी कार घर के सामने खड़ी थी। इस दौरान कांच तोड़कर चोर कार की बैटरी निकाल ले गए। वाहन स्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...