Kausambi News: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एसपी
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गश्त पर तैनात पुलिस टीमों तथा विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पिकेट ड्यूटी कर रहे कर्मियों की चेकिंग की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की सतर्कता, मुस्तैदी और तैयारियों का निरीक्षण किया। एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, निरंतर भ्रमणशील रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साफ कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.