Kausambi News: कांवर यात्रा के दौरान अफवाहों से दूर रहें : एएसपी
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: श्रावण मास एवं कांवर यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। रविवार को एएसपी अमिता सिंह ने एसपी ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में कांवर संघ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर शासन के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कांवर यात्रा की अगुवाई करने वालों से कहा कि आपसी समन्वय, अनुशासन बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.