कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: जुलाई माह का दूसरा पखवारा जिलेवासियों के साथ-साथ अन्नदाताओं के लिए मुफीद साबित होता दिख रहा है। शुक्रवार शाम से जिले में शुरू हुई बारिश कहीं तेज तो कहीं रिमझिम हो रही है। सोमवार को चौथे दिन हुई बारिश के चलते जिलेभर के किसान एक बार फिर से खेतों में धान की रोपाई कराने में तेजी से जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर उमसभरी गर्मी से भी लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जुलाई के पहले पखवारे में बारिश नहीं होने से जिले का अन्नदाता मायूस नजर आ रहा था। इस उम्मीद पर कि आगे बारिश होगी कुछ किसानों ने राजकीय व निजी नलकूपों से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई करा लिया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी में आएगी तेजी पखवारे भर बारिश नहीं होने और नलकूपों से रोपी गई फसलों की सिंचाई के लि...