Kausambi News: कश्यप ऋषि की जयंती मनाई, हुआ हवन-पूजन
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अजुहा में शुक्रवार शाम चार बजे दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कश्यप ऋषि की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बंजारी माई की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को भी अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश केसरवानी, प्रधानाचार्य सुरेश केसरवानी, अमृतलाल केसरवानी, धीरू केसरवानी, रंजीत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.