कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: सरसावां ब्लॉक के अंधावां गांव स्थित अनदेश्वरी देवी पूजा पंडाल में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद कथा व्यास शुभम पांडेय ने पहले दिन की कथा सुनाई और श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कहा कि किसी भी प्राणी के जीवन को भक्ति का मार्ग ही सार्थक बना सकता है। व्यक्ति को अच्छे कर्म करने के साथ-साथ भगवान का स्मरण करना चाहिए। इससे पृथ्वी व स्वर्ग दोनो लोकों में प्राणी को उच्च स्थान मिलता है। कथा के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, आगामी सात दिनों तक अनदेश्वरी पंडा...