कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने कलक्ट्रेट व तहसील में लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात बाबुओं की तैनाती में फेरबदल किया है। गुरुवार को ट्रांसफर की लिस्ट जारी हुई तो लिपिकों की नींद उड़ गई। लंबे समय से एक ही जगह जमे बाबुओं को अब अपना पटल छोड़ना पड़ेगा, इसको लेकर लिपिक परेशान हैं। डीएम डॉ. अमित पाल ने कलक्ट्रेट व तहसील में एक ही पटल पर लंबे समय से तैनात लिपिकों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। साथ ही निर्देश जारी किया है कि संबंधित लिपिक अपनी नवीन तैनाती वाले स्थल पर जल्द से जल्द ज्वाइन करें और इसकी रिपोर्ट दें। इनमें मंझनुपर में न्याय लिपिक के पद पर तैनात फहीम हसन को न्याय लिपिक चायल तहसील भेजा गया है। सहायक राजस्व लेखाकार तहसील सिराथू से सम्बद्ध राजस्व लिपिक तहसील मंझनपुर जीशान नजफ को टंकण चायल तहसील ट्रांसफर किया गया...