कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को थाना करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र, बैरक तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई का गहन परीक्षण किया। साथ ही विभिन्न अभिलेखों व व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी व समस्त कर्मियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और सरकारी संपत्...