Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सनईपर गांव में अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: जेसीबी से मंगलवार की रात जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने जेसीबी मशीन को मौके पर खनन करते पकड़ा। सूचना पर सुबह पहुंचे खनन इंस्पेक्टर शत्रुघन सिंह ने जेसीबी को सीज कर दिया। करारी थानाक्षेत्र के सनईपर गांव में खनन विभाग की अनुमति के बगैर मिट्टी का अवैध खनन जेसीबी से कराया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने 112 डायल कर पुलिस को दिया। सूचना पर 112 नम्बर व करारी थाना की पुलिस मौके पर देर रात पहुंची। पुलिस ने पाया कि जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर उन्होंने खनन करा रहे व्यक्ति से अनुमति पत्र मांगा। मौके पर कागजात नहीं दे पाने पर पुलिस जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने चली आई। सूचना पर बुधवार की सुबह खनन इंस्पेक्टर थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा बताये गए ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.