Kausambi News: करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: एक युवक की शनिवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पइंसा थाना क्षेत्र के गोसैलमपुर निवासी सुभाष उर्फ पप्पे सऊदी अरब में रहकर कमाई करता है। उसका बड़ा बेटा अंकित दिल्ली में रहता है। छोटा बेटा 22 वर्षीय सुमित घर में रहकर पढ़ाई के साथ खेती करता था। बताया जा रहा है कि इन दिनों सुमित गांव में घर बनवा रहा था। शनिवार की रात वह जैसे ही लोहे के दरवाजे के समीप पहुंच उसे धक्का देना चाहा, इसी दौरान दरवाजे में उतरे करंट की जद में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह इनवर्टर के ऊपर जा गिरा। युवक की चीख सुनकर घर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आननफानन घरवाले युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.