Kausambi News: करंट की चपेट में आकर युवती की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव की एक युवती मंगलवार रात पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।बजहा खुर्रमपुर निवासी 22 वर्षीय शीला पुत्री पप्पू मंगलवार की रात बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। इस दौरान कहीं से तार कटी होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गई। चीख सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे तार से अलग किया। इलाज के लिए शीला को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेकअप कर उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि परिवार वालों ने किसी पर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.