कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: चायल तहसील के औधन गांव में सार्वजनिक कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों ने भूमि की पैमाइश कर कब्जा हटाने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोग सड़क बनाकर और पशु बांधकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। यह भूमि वक्फ बोर्ड में भी दर्ज बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इसी प्रकार के कब्जे को लेकर पुलिस कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दोबारा भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी दी जात...