Kausambi News: कब्जे के विवाद में युवक समेत दो को पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के ढोकसहा गांव निवासी देव प्रयाग सरोज ने बताया कि उसे कॉलोनी मिली है। इसमें कब्जे की बात को लेकर 17 अक्तूबर की शाम पड़ोसी शैलेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पुत्रों विकास, रजवा व पत्नी शकुंतला के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसके परिवार की शिवरानी को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मामूली बात पर युवक को बेरहमी से पीटा यह भी पढ़ें- Kausambi News: मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.