Kausambi News: कब्जे के विरोध पर देवर-भाभी को जमकर पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की ममता देवी पत्नी शिवचरन लोधी राजपूत ने बताया कि सोमवार की सुबह पड़ोस का रहने वाला विपक्षी शिवलोचन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा था। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने अपनी पत्नी फूलकली, बेटे अजय कुमार व विजय कुमार के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी।हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के देवर को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.