कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली के हटवा रामपुर मडूकी में जमीनी विवाद में अधेड़ का मकान गिरा दिया गया। अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बसोहनी निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र मातासरन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी हटवा रामपुर मडूकी में शुजातपुर रोड पर जमीन स्थित है। इस भूमि पर उसने चार कमरे बनवाए थे। शनिवार को बसोहनी गांव के संतोष मौर्य, संतोष यादव, अशफीर्लाल ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसका घर ढहा दिया। विरोध करने पर धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...