कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चूहापीरन गांव की शांति देवी पत्नी विजय ने बताया कि 13 मार्च की रात गांव का ही मकसूद पुत्र मो. रफी पशुबाड़े में बंधी उसकी चार भैंस खोल ले गया था। बाद में एक भैंस भागकर वापस आ गई थी।पीड़िता के मुताबिक, घटना की शिकायत तीन अप्रैल को पुलिस से की गई थी। आरोप है कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि, आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पिछले दिनों इसकी शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनके आदेश पर मंगलवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने तफ्तीश आरंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...