कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कनवार गांव स्थित रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी की समस्या को 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। दूसरे दिन ही रेलवे प्रशासन ने अंडरपास में जमा पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया। गुरुवार के अंक में 'रेलवे अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीणों का हंगामा' शीर्षक से समस्या को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में जलभराव के कारण बाधित आवागमन और ग्रामीणों की परेशानी को उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और जलनिकासी का कार्य शुरू कराया। लगातार बारिश के बाद अंडरपास में जलभराव हो गया था। पानी अधिक भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों ने अंडरपास पर ब...