कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: शासन के निर्देश पर नौ जुलाई से शुरू हो वाले पौधरोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए विकास खंड कड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अलीपुर जीता स्थित नर्सरी से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का उठान कराया गया। इन पौधों को विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भेजा जा रहा है, जहां अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पौधों का उठान कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पौधों को सुरक्षित ढंग से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाए और समयबद्ध तरीके से पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का सात दिवसीय पौधरोपण अभियान संपन्न ...