कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम में गुरुवार को दर्शन करने आई एक महिला की चेन छीन ली गई। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में आरोपी महिला पकड़ ली गई। मुकदमा कायम कर उसका चालान कर दिया गया है। कड़ा धाम में इन दिनों सावन मेला चल रहा है। इसमें जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों से भी भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। गुरुवार को इलाके के ताज मल्लाहन गांव की गीता देवी अपने परिवार के साथ दर्शन करने गई थीं। मंदिर परिसर में उसके साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई। पीड़िता के साथ रही कुनबे की मंजू ने आरोपी महिला को स्नेचिंग करते देख हल्ला मचाया तो तमाम लोग जुट गए। हंगामे के बाद एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी घटना तस्दीक हुई। पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले किया ...