Kausambi News: कड़ा धाम थाना प्रभारी को दी गई विदाई
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर विनीत सिंह के स्थानांतरण पर शुक्रवार दोपहर क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं पुजारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान लोगों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया तथा थाना क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसहयोग की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंझनपुर कोतवाली में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उधर, नवागत थाना प्रभारी महेश सिंह ने कड़ाधाम थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दो डीएसपी का कार्यक्षेत्र बदला, विनीत नगर कोतवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.