Kausambi News: कड़ा धाम के घाटों पर पुलिस व पीएसी की निगरानी तेज
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: पहाड़ी एवं मैदान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सोमवार को कड़ा धाम पुलिस और 42वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड कंपनी ने संयुक्त रूप से धाम क्षेत्र के गंगा तटों पर गश्त एवं निगरानी कर लोगों को जागरूक किया। शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला के मंदिर में प्रदेश के कोने-कोने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दर्शन से पहले श्रद्धालु धाम के कुबरीघाट, कालेश्वर घाट समेत अन्य घाटों पर गंगा स्नान करते हैं। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में नदी का जलस्तर बढ़ा, लोगों को दूर रहने की चेतावनी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा घाटों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.