कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: एएसपी अमिता सिंह व एसडीएम प्रेरणा गौतम ने शुक्रवार रात चायल में आयोजित कजरी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं को परखा। संबंधित अधिकारियों को मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Begus...