Kausambi News: कच्चा मकान ढहा, कुनबे के सात सदस्य सुरक्षित
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम के राधाकृष्ण नगर मोहल्ला स्थित एक कच्चा मकान शुक्रवार की रात बारिश के कारण अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सातों सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरते ही तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे के बीच फंसे परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गृहस्वामिनी मंथरा देवी पत्नी मेदीलाल ने बताया कि उसके पति भवनों की रंगाई-पुताई कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। पीड़िता के मुताबिक, परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो बेटियां रितु (19), सुरक्षा (12) तथा तीन बेटे नितिन (25), गुड्डू (18) और अरुण (16) हैं। घटना के समय सभी लोग घर के आगे और रसोई की ओर सो रहे थे। यदि वे पिछले कमरे के भीतर सोए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मकान ढह जाने से परिवार के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.