कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपुर नारा गांव निवासी भैरो प्रसाद पुत्र राम औतार का कच्चा मकान मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबने से उसकी 18 वर्षीय पुत्री अंशी देवी घायल हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मौके पर पहुंचीं और घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि परिवार के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...