कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: विद्युत पारेषण खंड-चतुर्थ प्रयागराज की ओर से 132 केवी पारेषण उपकेंद्र मनौरी में अनुरक्षण कार्य के चलते नौ अक्तूबर को कौशाम्बी के कई विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय पत्र के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 63 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-1 और 33 केवी मेन बस सेक्शन-1 में बे टाइटनिंग एवं सामान्य अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महगांव और मनौरी से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक 63 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-2 और 33 केवी मेन बस सेक्शन-2 में अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। इस अवधि में मखऊपुर, अरका फतेहपुर, चायल तहसील और 10 एमवीए टीएफ-2 मनौरी से संबंधित विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्...