Kausambi News: कंटेनर की चपेट में आने से ट्रक चालक की मोत
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: नागपुर में कंटेनर की चपेट में आने से सोमवार शाम कौशाम्बी निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव का मो. वैश (38) पुत्र मकसूद अहमद पेशे से ट्रक चालक था। सोमवार शाम वह नागपुर के एक धर्मकांटा पर ट्रक खड़ा कर सामान लेने नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे बैक हो रहे कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल वैश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छोटे भाई सुऐब अहमद ने बताया कि सोमवार शाम ही भाई की भाभी से फोन पर बात हुई थी। उसने मंगलवार को घर लौटने का वादा किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद मौत की खबर आ गई। वैश अपने पीछे पत्नी तनुजा बेगम, तीन बेटियां और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार तक गांव पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.