Kausambi News: ओसा मंडी में अंधेरे के बीच होगी धान खरीद
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: ओसा स्थित नवीन मंडी में बिजली की व्यवस्था चरमराने से व्यापारियों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है, लेकिन मंडी परिसर में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगे दोनों हाईमास्ट काफी दिनों से खराब पड़े हैं। वहीं, खंभों पर लगी मरकरी लाइटों में से कई खराब हैं तो कुछ खंभों से लाइटें गायब हो चुकी हैं। ऐसे में धान खरीद के दौरान किसानों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मंडी में धान की खरीद शुरू होने के बाद किसानों की आवाजाही बढ़ेगी। सुबह और शाम के समय परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से अनाज की तौल, वाहनों की आवाजाही और अन्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी जैसे प्रमुख केंद्र में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.