Kausambi News: ओवर स्पीडिंग पर 368 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 368 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने प्रमुख मार्गों व दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की जांच की। अभियान में निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर नजर रखी गई। वहीं, पिकअप और ट्रैक्टर जैसे मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: ओवर स्पीड में 235 वाहनों का हुआ चालान साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.