Kausambi News: ओवर स्पीडिंग पर चला अभियान, 531 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, नवम्बर 6 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने प्रमुख मार्गों व दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिकअप, ट्रैक्टर समेत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारियां बैठाकर ले जाने वालों के भी चालान किए गए। कुल 531 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.