Kausambi News: ओवर स्पीडिंग पर चला अभियान, 355 वाहनों का चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत शुक्रवार को जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 355 वाहनों का ई-चालान किया गया। डीएसपी यातायात भैया संतोष कुमार के नेतृत्व में बेनीराम कटरा और कनैली चौराहे पर वाहनों की जांच की गई। वहीं, डीएसपी चायल शिवांक सिंह, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल और नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने डंपर चालकों के साथ बैठक कर ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक किया। सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेकिंग की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नशे में नहीं, होश में वाहन चलाएं चालक : डीएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.