Kausambi News: ओवर स्पीडिंग पर कार्रवाई, 318 वाहनों का चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने सोमवार देर शाम ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 318 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जिले के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की जांच की गई। अभियान में क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान पिकअप, ट्रैक्टर समेत अन्य मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.