Kausambi News: ओवरलोड में पांच तो टैक्स व फिटनेस में पांच स्कूली वाहन सीज
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: परिवहन विभाग ने गुरुवार सुबह से लेकर शुक्रवार सुबह तक ओवरलोड व प्रपत्र ठीक न रखने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पांच ओवरलोड और इतने ही स्कूली वाहनों को संबंधित थानों में सीज किया गया। गुरुवार सुबह पीटीओ डॉ. संतोष कुमार ने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने तीन ओवरलोड वाहनों को मंझनपुर में तो दो पिपरी में सीज कर दिया। इसी तरह शुक्रवार की सुबह उन्होंने बगैर फिटनेस कराए व टैक्स जमा न करने वाले पांच स्कूली वाहनों को निशाने पर लिया। पकड़े गए स्कूली वाहनों में दो सरायअकिल व दो ओसा मंडी व एक कड़ाधाम थाने में सीज किया गया। 24 घंटे के भीतर पीटीओ व एआरटीओ की कार्रवाई से नियमों को ताक पर रखकर स्कूली बच्चों को परिवहन करने वाले स्कूली वाहन चालकों व ओवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.