कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र में एसएवी इंटर कॉलेज के पास मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिराथू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक घायल के मुंह में चोट आई, जबकि दो अन्य को भी चोटें लगीं। एक घायल के दांत आदि टूटने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर सैनी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल इलाज के लिए निजी अस्पताल जा चुके थे। घायलों की पहचान और वे कहां से आ रहे थे तथा कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से एक-दूसरे का इलाज कराने के लिए अस्पताल चले गए।...