कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को संत गाडगे मोहल्ला तिल्हापुर मोड़ स्थित आदर्श कोचिंग सेंटरमें एससी-एसटी कल्याण योजनाओं, गरीबी उन्मूलन योजनाओं एवं जनजातीय अधिकारों पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डॉ. नरेंद्र दिवाकर ने प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, टॉप-क्लास शिक्षा, पीएम-एजेएवाई, एनएसएफडीसी जैसी योजनाओं की जानकारी दी। पीएलवी ममता दिवाकर ने मुख्यमंत्री बाल सेवा, कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी गजराज सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, छात्रावास एवं सामूहिक विवाह योजनाओं की चर्चा की। अमरदीप दिवाकर ने निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के बारे में बताया। जनजातीय अधिकारों, समानता व शोषण के विरुद्ध ...