कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान टोलीवार परेड का निरीक्षण कर उपस्थित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़, पीटी एवं टोलीवार ड्रिल कराकर शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन को परखा गया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा। साथ ही गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय तथा पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परिसर में स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्य...