Kausambi News: एसपी के आदेश पर दंपती की पिटाई का मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बाबा तारा गांव की सुशीला देवी ने बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह वह अपनी जमीन पर गोबर फेंकने गई थी। पड़ोस के संदीप पटेल, उसकी मां आशा देवी व बहन ज्योति ने गोबर फेंकने से मना किया। कारण पूछने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दिव्यांग पति संतलाल को भी पीटा। मामले में एसपी के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.