Kausambi News: एसपी के आदेश पर किशोर की पिटाई का केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरसहाई गांव की कांती देवी ने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम वह दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित भंडारे में गई थी। जबकि, पति उमेश सिंह गोशाला में काम करने गए थे। 14 साल का बेटा अर्जुन घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी सुनील कुमार अर्जुन को बिना वजह गाली दे रहा था। विरोध करने पर अपने पिता लंबरदार के साथ मिलकर पिटाई की। गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। मामले में एसपी के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.