कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: मंझनपुर एसडीएम राजकुमार मौर्य के खिलाफ अदालत में वाद दाखिल किया गया है। एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। निरोधात्मक कार्रवाई में जेल भेजने के मामले में एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू निवासी प्रिंस विश्वकर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षी शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर मारपीट हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, वह शिकायत लेकर थाने गया तो पुलिस ने उसे व उसके पिता अशोक विश्वकर्मा को ही बैठा लिया और निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। हालांकि, पुलिस की ओर से एसडीएम कोर्ट भेजी गई चालानी में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं था कि यदि पीड़ित को जमानत दी गई तो शांति भंग होगी। आरोप है कि इसके बाद ...