Kausambi News: एसडीएम ने लगाई ग्राम चौपाल, छह शिकायतों का निस्तारण
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: चायल के उमरछा उपरहार गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम प्रेरणा गौतम की मौजूदगी में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने भूमि विवाद से जुड़ी छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शिविर में अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि चिन्हित की गई। वहीं, शिकायतकर्ता शाहीन की आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर राजस्व टीम ने बंजर भूमि चिन्हित करते हुए पट्टा की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी तरह मोहनलाल की आवासीय पट्टा भूमि के सीमांकन संबंधी शिकायत की जांच में मौके पर रास्ता और आबादी होने के कारण भूमि खाली नहीं मिली। इस पर टीम ने उन्हें दूसरी खाली बंजर भूमि उपलब्ध कराने और पट्टा की कार्रवाई करने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.